विविध

*नगर पंचायत बेरला के व्यय संपरीक्षक में बदलाव*

 

 

बेमेतरा:- नगरपालिका आम निर्वाचन 2024-25 के तहत व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु नगर पंचायत बेरला के लिए व्यय संपरीक्षक में बदलाव किया गया है। कार्यालयीन आदेश के अनुसार, संतोष वर्मा, सहकारिता विस्तार अधिकारी, जिन्हें पहले नगर पंचायत बेरला का व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया था, को अब अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरला के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। संतोष वर्मा के स्थान पर रिजर्व से महेन्द्र कुमार टेकाम, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारिता विभाग बेमेतरा को नगर पंचायत बेरला का नया व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button