कबीरधाम विशेष

जल संरक्षण पर युवाओं ने दिवाल पेंटिंग, नामांकित चित्रों के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

जल संरक्षण पर युवाओं ने दिवाल पेंटिंग, नामांकित चित्रों के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

कवर्धा, 20 अप्रैल 2023। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में विकासखंड कवर्धा के ग्राम दलपुरूवा में राष्ट्रीय स्वयंसेविका कीर्ति चंद्रवंशी के नेतृत्व में कैंच द रैन फेस 3 पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जल संरक्षण आज हम सबके लिए गंभीर विषय है आने वाले समय में पेयजल समस्याओं से गुजर ना पड़े इस विषय को ध्यान में रखते हुए कैच द रेन फेस 3 पर जागरूकता कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत युवाओं के साथ मिलकर जल संरक्षण को लेकर ग्राम  दलपुरूवा में दीवाल पेंटिंग नामांकित चित्र के  माध्यम से लोगों में जन जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोग जागरूक हो और जल का संरक्षण करें। जल है तो कल है। हम सभी को जल के संरक्षण हेतु जन जागरूकता करते हुए संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्य अरविंद, कुशाल, अमर, नरोत्तम, लक्ष्मण, मनहरण और मुकेश उपस्थित थे

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button