विविध

*अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट : राजेन्द्र शर्मा.*

देवकर/बेमेतरा:- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ भाजपा बेमेतरा जिला पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए बताया कि बजट में जनता को राहत देने के लिए क ई अहम फैसले लिए गए हैं। पेट्रोल की कीमत में रू 1 प्रति लीटर की कमी की गई है।, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा।इसके पहले सरकार ने थोक में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17 प्रतिशत कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते ( डीए) में 3%की बढ़ोतरी की गई,जो मार्च से लागू होगी। छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश को , डिजिटल, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर, गांवों के विकास, शहरों में न ई सुविधाओं और सुरक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार ने कुछ नया किया है।आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा और देश के सबसे उन्नत राज्यों में शामिल होगा। पेट्रोल और डीजल सस्ता , होने से ट्रैक्टर,पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा।इसके अलावा,चावल मिल गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा , जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button