विविध

*विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन-पुलिस विभाग अलर्ट, राजकीय मार्ग में वाहनों सहित अवैध गतिविधियों पर नजर*

 

*पुलिस चौंकी देवकर ने जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस की सघन जांच*

देवकर:-विधान सभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अलर्ट मोड पर है। पुलिस विभाग ने चुनाव प्रभावित करने वाले कारकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए राजमार्ग पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे है। बता दें कि पुलिस चौंकी देवकर ने दुर्ग-बेमेतरा राजकीय मार्ग पर लगातार अवैध गतिविधियों पर जांच की जा रही है। प्रदेश विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा बनाये रखने का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। वही देवकर पुलिस द्वारा दुर्ग बेमेतरा राजकीय मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दिया है। जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों को बिना चेकिंग किये जाने नही दे रहे है।

 

*विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन और पुलिस विभाग अलर्ट*

 

छत्तसीगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी स्तर पर जोरशोर से हो रही है। इसी क्रम में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश में देवकर पुलिस के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को प्रभावित न हो इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जांच में जुटी है। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी से चारपहिया, माल वाहक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने कारकों पर नजर रखी जा रही है। इस पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए लगातार परिवहन विभाग प्रयासरत है।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆

*पुलिस चौंकी देवकर प्रभारी यशवंत बघेल*

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button