विविध

*दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 35 लोग सवार दुर्घटना के शिकार, बाइक सवार को बचाने के लिए अनियंत्रित हुए ट्रेक्टर*

 

बेरला:- पुलिस चौंकी देवरबीजा में एक दुर्घटना का मामला सामने आ रहे है। ग्राम संडी के प्रसिद्ध सिद्धि माता का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालूओं का ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 35 लोग सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। आपको बता दें कि बेरला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम संडी में स्थिति प्रसिद्ध मंदिर सिद्धि माता का दर्शन करने प्रदेश के कोने-कोने तक लोग आते है। वही बेरला ब्लॉक के निकटवर्तीय ग्राम कुसमी से श्रद्धालु 35 लोग ट्रेक्टर में सवार होकर माता सिद्धि का दर्शन करने आये हुए थे उसके बाद सभी लोग दर्शन करने के पश्चात घर को लौटने के दौरान ग्राम सलधा-संडी के बीच पुल के पास मोड़ में अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर अनियंत्रित हो गए। जिससे ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे जाने से मौके में पलट गए। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए तो 6 लोग गंभीर चोट आई है। वही 1 गंभीर स्थिति होने की जानकारी मिला है तथा अन्य आंतरिक चोट आयी है। इस घटना को देख प्रत्यक्षदर्शियों ने नजदीकी चिकित्सालय बेरला में 108 संजीवनी एक्सप्रेस को जानकारी दिया गया। साथ ही पुलिस चौंकी देवरबीजा को सूचना दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही देवरबीजा चौंकी प्रभारी संतोष ध्रुवे सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी में जुट गई। वही बेरला चिकित्सालय में सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए भेजा गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button