विविध

*●चोंगी खपरी में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया मातर पर्व, शान्ति व्यवस्था के लिए गाँव में पुलिस चौकी की रही कड़ी चौकसी व निगरानी●*

 

 

*■बेमेतरा/देवकर:-* नगर देवकर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोंगी खपरी में विगत दिनों मातर पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ ग्रामीणों द्वारा मनाया गया। जिसमें हर साल की तरह ही ग्राम के स्थानीय मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटकर पारम्परिक एवं लोक सांस्कृतिक तरीके से उत्सव को मनाते नज़र आये। इस अवसर पर पुलिस चौकी देवकर की टीम मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुरूस्त थी। जिसमे चौकी प्रभारी एएसआई- डीपी देशलहरे, आरक्षक अजय लहरे, प्रमोद पांडेय सहित अन्य पुलिस स्टॉफ मौके पर तैनात रहकर मातर पर्व के दौरान गाँव मे मौजूद रहे। जिससे गाँव मे शांतिप्रिय ढंग से मनाया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button