विविध
*सावन पर आंनदगाँव से सोमनाथ तक कावड़ यात्रा का आयोजन*

*बेमेतरा:-* सावन माह के पावन अवसर पर बोल बम सोमनाथ कावड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ प्रतिवर्ष की भांति हो रहा है। जिसमे शिवभक्तों की टोली ग्राम आंनदगाँव से कावड़ लेकर पैदल निकलेगी, जो रास्ते मे तेलगा, बारगाँव, पाहन्दा, अछोली, जमघट गाँव से होकर ग्राम सोमनाथ में समापन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़ लेकर शिव बाबा के भक्तगण शामिल होंगे। यह आयोजन आगामी 05 सितम्बर दिन सोमवार सुबह 05 बजे से संपन्न हो रही है, जो सोमनाथ में जाकर पूरी होगी।




