विविध

*नगर देवकर के तीन बच्चों ने नेशनल जी जुत्सु चैंपियनशिप में लाया गोल्ड एवं सिल्वर मेडल*

 

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत तीन छात्राओं ने भोपाल शहर में आयोजित जी जुत्सु प्रतियोगिता में फाइटिंग जोन में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर संस्था एवं नगर का नाम रौशन किया है। जिसमे सेजेस की दो छात्राएं नगर के स्थानीय वार्ड नंबर 15 के निवासी लतीफ मोहम्मद (छत्तीसगढ़ पुलिस) के सुपुत्र सानिया परवीन जो कि सेजेस देवकर में 12वीं उत्तीर्ण के बाद अब वर्तमान में जॉकी कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर की छात्रा है।वही छोटी पुत्री सबा परवीन जो अब वर्तमान में माना कैंप जिला रायपुर की छात्रा है। दोनों बहनों ने पिछले दिनों आयोजित की जुत्सु वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 18 से 22 जुलाई देवास मध्य प्रदेश में आयोजित चैंपियनशिप में सानिया परवीन ने सिल्वर एवं ब्रांच शबा परवीन ने जी जुत्सू फाइटिंग गेम में गोल्ड मेडल एवं नवाज और कांटेक्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर देवकर एवं मुस्लिम समाज को गौरवान्वित किया है। साथ ही इनके नअलावा स्वामी आत्मानन्द विद्यालय की नगर निवासी छात्रा कुमारी मौसमी बानो ने भी फाइटिंग जोन में गोल्ड मेडल हासिल किया है।जिनका कोच योगेश साहू थे। वही सानिया व सबा परवीन के कोच जीपीएस स्कूल के रूपेंद्र चंदेल सर

सेजेस माना कैंप स्कूल के कोच सूरज वर्मा एवं एनआर मार्शल आर्ट एकेडमी नया रायपुर के कोच सूर्यकांत वर्मा जी के तत्वाधान में बच्चे लोग प्रोत्साहित हुए। सजेस देवकर के प्राचार्य- अनिल कुमार डहले, माना कैंप की प्राचार्या सरोज यादव एवं खेल अधिकारी सूरज वर्मा सर एवं समस्त स्टाफ तीनों बच्ची के इस सफलता के लिए हर्ष प्राप्त किए हैं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button