विविध

*संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने धमधा-साजा विधानसभा के लिए प्रस्तुत की दावेदारी पत्र, विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस भवन पर थान-खम्हरिया, धमधा व साजा ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी*

*धमधा/साजा:-* संसदीय कार्यमन्त्री रविन्द्र चौबे जी ने आज अपने विधानसभा मुख्यालय साजा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी से धमधा-साजा विधानसभा के लिए विधि-विधान से दावेदारी पत्र प्रस्तुत की। जिसमे माननीय मंत्री ने विधानसभा मुख्यालय स्थित साजा कांग्रेस भवन में बेमेतरा ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-बन्शीलाल पटेल, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष-शिवकुमार वर्मा, थान खम्हरिया ब्लॉक अध्यक्ष-जितेन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में साजा ब्लॉक कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष वर्मा को अपना दावेदारी पत्र सौपा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष-दिनेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष-ओमप्रकाश वर्मा, मंडी अध्यक्ष- पुन्नी पटेल, ज़िला कांग्रेस महामंत्री-विजय दुबे, खम्हरिया नगर विधायक प्रतिनिधि-अशोक बिन्दल, देवकर विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, राजीव गुप्ता, गौरव बिन्दल,गुड्डू जायसवाल, बिहारी साहू, मनोज जायसवाल, शमशीर कुरैशी, सुरेश दुबे, सतीश जोशी, राजा चौबे, अंजोर यदु, डेनिस यादव, महेंद्र लल्ला वर्मा, जागेश्वर पटेल, विप्लव गौराहा, विक्रांत ठाकुर, अरुण साहू, सन्तोष तिवारी, भूपेंद्र ढीमर, कामता गायकवाड़, इस्माईल बेग, अमृतलाल गुप्ता, बलदाऊ मिश्रा, राधेश्याम ढीमर, दिनेश साहू, रौशन अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्तागणों की मौजूदगी रही। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे का भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button