विविध
*बेमेतरा में 44 वर्षों से चली आ रही है परंपरा, सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रतिभावान विद्यार्थी होंगे सम्मानित*

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले में 6 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह गैर-राजनीतिक परंपरा पिछले 44 सालों से चली आ रही है। इस साल का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे से होगा।
इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसका जायजा स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने लिया।
कार्यक्रम में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री और मंत्री
इस 44वें शिक्षक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री दयाल दास बघेल विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विश्वेश्वर ठाकरे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
150 से अधिक शिक्षक और छात्र होंगे सम्मानित
कार्यक्रम के संरक्षक और स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने बताया कि इस साल जिले के चारों विकासखंडों—बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़—के 150 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही, 88 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 12वीं कक्षा के कला, वाणिज्य, विज्ञान, गणित और कृषि संकायों के टॉपर छात्रों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
कॉलेज स्तर के प्रतिभावान छात्रों और सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को भी इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

*तैयारियों की समीक्षा*
विधायक दीपेश साहू ने विश्राम गृह में शिक्षक सम्मान समिति और अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के बाद, विधायक ने अधिकारियों और समिति सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान समिति के सदस्य अविनाश तिवारी, रमन काबरा, प्रनिस चौबे, एस.डी.एम. प्रकाश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी गेंदराम चतुर्वेदी और अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद थे।