विविध
*■नेताप्रतिपक्ष मनोज पण्डित बने परपोड़ी मण्डल के सदस्यता अभियान संयोजक■*

*देवकर:-* भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल 02 सितम्बर से प्रारम्भ हो गयी है। उक्त सदस्यता अभियान आगामी 10 सितम्बर तक चलेगा।ज्ञात हो कि यह अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है जिसके लिए राष्ट्रीय, प्रदेश, ज़िला एवं मण्डल स्तर पर योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में नगर पंचायत देवकर के नेता प्रतिपक्ष मनोज पण्डित परपोड़ी मण्डल में आयोजित सदस्यता अभियान के लिए संयोजक बनाकर अहम जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है। जिसके लिए देवकर भाजपा के कार्यकर्ता राजा, नवीन, सन्नी, गोल्डी सहित इत्यादि कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गयी है।




