विविध

*■मूसलाधार झमाझम बारिश से सुरही में होने लगा जलभराव, नदी सूखने से चिंतित क्षेत्रवासियों में हर्ष■*

*देवकर:-* स्थानीय देवकर तहसील क्षेत्रभर में रविवार दिनभर की जबरदस्त मूसलाधार एवं झमाझम बारिश के कारण नगर-अंचल की लाइफलाइन एवं शिवनाथ की सहायक सुरही नदी में जलधारा व जलप्रवाह होने लगी है। लिहाजा कृषि सपन्न एवं कृषि प्रधान क्षेत्र में वर्षा के अभाव में रुष्ट अन्नदाता किसान सहित आम जनमानस में खुशी नज़र आने लगी है। ज्ञात हो कि गत गर्मी सीजन से हफ्तेभर पूर्व तक सुरही नदी के अगले सिरे पर ही पानी नज़र आ रही थी तो देवकर नगर के समीपवर्ती इलाको में सुरही नदी में पानी का ठहराव एवं जलभराव न होने से नदी के अस्तित्व पर संकट मण्डराने लगा था, जो फिलहाल नगर- अंचल में जोरदार बरसात के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से क्षेत्रवासियों में खुशी लौट आयी है। बताया जा रहा है कि रविवार को हुई सावन की झड़ी से क्षेत्र पूरा बारिश से तरबतर एवं जलमग्न हो गया है, जिसके कारण खेतों से निकला पानी नालों एवं नहरों के माध्यम से नदी में पानी समाने लगा है, वही नदी की सहायक नालों एवं नहरो में पानी की तेज धार प्रवाहित हो रही है। जिससे नदी के जलस्तर लगातार बढ़ने से क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त होने लगा है, क्योंकि नदी के सूखने से जलस्तर में कमी होने के कारण क्षेत्रवासियों की पेयजल आपूर्ति की गम्भीर संकट एवं कृषि व अन्य जरूरी कार्यो के लिए पानी की अनुपलब्धता के कारण चिन्ता होना पड़ रहा था, जो अब बड़ी आमजनो के लिए हर्ष का विषय है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button