*■सहसपुर के कबीरपंथियों ने आचार्य-प्रकाश मुनिनाम साहेब के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी कार्यवाही को लेकर पुलिस चौकी में की शिकायत■*

*●देवकर:-* स्थानीय पुलिस चौकी कार्यालय में कल केवलधाम धमधा से जुड़े कबीरपंथी समाज सहसपुर के द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति पर सोशल मीडिया फेसबुक पर पन्थ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब से फेक व फ़र्ज़ी आईडी बनाकर असामाजिक वातावरण फ़ैलाने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही को लेकर शिकायत पत्र दिया गया है। जिसमे आवदेन पश्चात पर जल्द कार्यवाही न होने पर सम्पूर्ण कबीर पन्थ समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है।इस सम्बंध पर आवेदन में बताया जा रहा है कि विगत कुछ दिनों से कबीरपन्थी समुदाय के आचार्य श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब जी(कबीर नगरी-दामाखेड़ा) के नाम से किसी अज्ञात सख्स के द्वारा फर्जी आईडी बनाया गया है, जिसमे लगातार असामाजिक व्यक्ति के द्वारा कबीरपंथी समुदाय को ठेस व आहत पहुंचाने के मकसद से लगातार उक्त फेसबुक आईडी के माध्यम अश्लील एवं आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है, जिससे समुदाय से जुड़े लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। जिस पर समुदाय कर लोगों ने इस हरकत को सामाजिक एवं सामुदायिक प्रतिष्ठा पर आघात बताकर साजा थाना सम्बद्ध पुलिस चौकी देवकर में आवेदन दिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग सहसपुर के कबीरपंथी समुदाय के द्वारा की गयी है। इस शिकायत को ग्राम सहसपुर के कबीरपंथी समाज के अध्यक्ष-श्रवण कुमार साहू, उपाध्यक्ष-आनन्द कुमार साहू, सचिव-नन्दकुमार, कोषाध्यक्ष-हर्षित कुमार, सहसचिव-शिवकुमार सदस्य-सुरेश द्वारिकाप्रसाद, लाला एवं माता महिला मण्डल अध्यक्ष -फुलवा बाई, मोगराबाई, सन्तोषी, गौरी बाई सहित अन्य कबीरपंथी समाज के लोग शामिल रहे।




