विविध

*■सहसपुर में मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन■*

*●देवकर:-◆* ग्रामीण पंचायत एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे कल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में करोड़ो रूपये के विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सहसपुर गाँव के गौठान स्थल पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा मंत्री जी का शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा-पैरी के धार से हुई और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मंत्री जी ने आमजनता को सम्बोधित किया।जिसमे छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जनता से आशीर्वाद माँगा।

 

गाँव मे लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मन्त्री रविन्द्र चौबे सहसपुर-लालपुर मार्ग, मिनी स्टेडियम, सीसीरोड को मिलाकर कुल ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं सहसपुर जलाशय का जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं नहर के रिमॉडलिंग कार्य, किसानों के लिए किसान कुटीर, विधायक एवं डीएमएफ मद से दो गाँव मे नलकूप की व्यवस्था, जैतखाम के पास मंच निर्माण,हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास की स्थापना, उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण, गौठान स्थल पर रोड निर्माण व विद्युतीकरण सहित कई सीसीरोड को मिलाकर तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर स्थानीय विधायकमंत्री रविन्द्र चौबे के साथ युवा नेता अविनाश चौबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-सन्तोष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, सरपंच-दुर्गा/उपेन्द्र हंसा, सहकारी समिति अध्यक्ष- लखन साहू, डेहरी सरपंच- शबनम ईदू मोहम्मद, बुंदेली सरपंच- प्रमिला बृजलाल निषाद, जितेंद्र श्रीवास, कमलेश साहू इत्यादि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button