छत्तीसगढ़

हमर बेटी हमर मान” “जागो जीपीएम” जागरूकता कार्यक्रम करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा पहुंची जीपीएम पुलिस

*👉”हमर बेटी हमर मान” “जागो जीपीएम” जागरूकता कार्यक्रम करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा पहुंची जीपीएम पुलिस l*

*👉साइबर क्राइम, महिला अपराध से बचने किया गया जागरूक*
*👉अभिव्यक्ति ऐप दी गई जानकारी*
*👉*यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया प्रतिबद्ध*

*👉स्कूल के 200 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित*

*👉बास्केटबॉल किट पा कर छात्र-छात्राएं हुए प्रफुल्लित*

* पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं युवतियों के सर्वागीण विकास एवं सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की गई है ।

इसी तारतम्य में *पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री यू उदय किरण* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में दिनांक 14.10.2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा गौरेला मैं जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती झा के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा लॉन्च किया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध , दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, शारीरिक शोषण के संबंध में बताते हुए उनसे बचने के उपाय आत्मरक्षा कानूनी अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l
साइबर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज हनोतीया के द्वारा साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिले में हो रहे साइबर अपराध के बारे में उपस्थित व्याख्यातागण एवं छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड से सजग रहने कहां गया l

यातायात – उप निरीक्षक श्री अमरनाथ शुक्ला ने यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने एवं परिजनों को पालन कराने कहां गया l

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा विद्यालय को वॉलीबॉल किट प्रदाय किया गयाl

जागो जीपीएम कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा गौरेला के प्राचार्य श्री पुष्प रंजन सिंह राज, व्याख्याता गण कार्तिक सिदार, श्री नारायण सिंह पोर्ते, श्री विमल रोहिणी, श्री सौरभ साहू , श्रीमती असीता श्रीवास, श्रीमती कविता नामदेव, श्रीमती मोहिनी तिवारी, श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्री रावेंद्र मिश्रा एवं सहायक शिक्षक श्री दिनेश सिंह चौहान एवं महिला सेल गौरेला, यातायात गौरेला, रक्षित केंद्र जीपीएम की टीम उपस्थित रहे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button