विविध

*गोंविदाओं की टोली ने घूम घूम कर फोड़ी दही-हांडी*

 

देवकर — भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन बाद भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई और दही लूट पर्व का आयोजन हुआ। परंपरानुसार दही हांडी उत्सव व भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में हजारो की संख्या में धर्मप्रेमी व भक्त शामिल हुए। नगर देवकर के द्वारा मेन गेट हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रथम बार दहीबोरा विश्व हिन्दू परिषद् स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजन किया गया दहीलूट का . नगर देवकर के श्रीराम मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर में दोनों मंदिरों को सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन किए। श्रीराम मंदिर कान्हा के रंग में रंगा रहा।हरे कृष्णा हरे रामा के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। भक्तों ने भी परिवार सहित पूजा- अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को धार्मिक आस्था के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। लोगों ने उपवास रख कर कृष्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख -समृध्दि व निरोगी काया की कामना की। दिनभर कृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन से श्रीकृष्ण व राधा की महिमा का गुणगान किया।और पुलिस प्रशासन उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button