विविध

*■वरिष्ठ कांग्रेसी व मुस्लिम समाज प्रमुख ईस्माइल बेग ने देवकर चौकी के नए टीआई से की औपचारिक मुलाकात,पदस्थापना पर दी शुभकामना■*

 

*देवकर:-* पुलिस चौकी देवकर के नए प्रभारी सब इंस्पेक्टर- यशवंत जंघेल को नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मुस्लिम समाज प्रमुख-ईस्माइल बेग सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा औपचारिक मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएँ भेंट की। जिसका आभार व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी वाई. जंघेल ने बताया कि पदस्थापना के बाद नगर के प्रतिनिधियों के साथ यह पहली मुलाकात है। वे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले के धमधा थाना में दो साल पदस्थ थे। इसके अलावा अविभाजित राजनांदगांव में गंडई, मोहला, औंधी, साल्हेवारा, बकरकट्टा थाना जैसे सम्वेदनशील इलाकों में सेवा पूर्व में दे चुके है।दरअसल देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र ज़िला का सीमावर्ती इलाका होने के कारण अक्सर काफी सक्रिय व विकसित इलाका है। चौकी क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम सदैव तत्पर है। इस दौरान चौकी प्रभारी को शुभकामना व बधाई देने वालो में वरिष्ठ कांग्रेसी व रजाएँ मुस्तफा मुस्लिम कमेटी देवकर के अध्यक्ष-ईस्माइल बेग, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता- अजीज मोहम्मद, शमीम बेग, आयुष मिश्रा, जुगेन्द्र पटेल, मुदस्सर मोहम्मद मौजूद रहे। गौरतलब हो देवकर चौकी के निवर्तमान प्रभारी टीआर कोसिमा का स्थानांतरण पूर्व में कवर्धा फिर अब कांकेर हो गया है,लिहाजा नए प्रभारी उपनिरीक्षक ने बीते दिनों पदभार ग्रहण किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button