विविध

*बेरला में भव्य तहसील स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज; बाइक रैली और सामाजिक चर्चा होगी मुख्य आकर्षण*

 

 

बेरला:- नगर पंचायत बेरला स्थित मंडी प्रांगण में आज, 16 सितम्बर (बुधवार) को भव्य ‘प्रथम वर्ष तहसील स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस महोत्सव के तहत सुबह 11 बजे डीजे साउंड के साथ एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जो मंडी प्रांगण से शुरू होकर बाजार चौक, सोरला चौक, कुसमी चौक और लिमाही चौक होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे महाभोजन, दोपहर 2 बजे से सामाजिक चर्चा और शाम 4 बजे अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिनके प्रमुख अतिथिगण भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव,अध्यक्षता गणेश गौसेवक संरक्षक – तहसील यादव समाज बेरला, विशिष्ट अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, राकेश यादव छाया विधायक – संजारी बालोद, प्रहलाद रजक अध्यक्ष – रजककार बोर्ड, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं अवधेश सिंह चंदेल, कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष – जिला पंचायत बेमेतरा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन यादव तहसील संघ बेरला जिला-बेमेतरा द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस कार्यक्रम को भव्य रूप से धूमधाम से मनाया जाएगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button