विविध

*रेवे में विश्वकर्मा जयंती पर मुर्ति स्थापित कर शाम को भव्य शोभायात्रा निकालकर की शिवनाथ नदी में विसर्जन*

 

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के निकटवर्तीय ग्राम रेवे में मेसर्स मां सिद्धि इंटरप्राईसेस रेवे ने हर साल की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा बाबा जयंती धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि मां सिद्धि इन्टरप्राइसेस के प्रोपाईटर दिलीप साहू ने लगातार 20 वर्षों से 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती पर बाबा विश्वकर्मा का मुर्ति स्थापित कर अपने कर्मचारीयों के साथ बड़ी धुमधाम के साथ पुजा अर्चना कर हर वर्ष मनाते है। वही शाम के समय बाबा विश्वकर्मा का विसर्जन के लिए ग्राम रेवे और मंगलोर में भव्य शोभायात्रा निकालकर गली भ्रमण किया गया। वही भ्रमण के बाद मंगलोर गांव में ले जाकर विधि विधान से पूजा कर विदाई देते हुए विसर्जन किया गया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को मिठाई प्रसाद वितरण करते है। इस अवसर पर राजेश सिन्हा, जनक सिन्हा, कमलेश सिन्हा, मोटू सिन्हा, भोलूयाख रमेश सिन्हा, कोमला साहू, बंश कुमार महेश यादव, अधन्नू साहू, खेमू यादव एवं कमलेश निषाद, हेमंत यादव सहित कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button