विविध

*सफल प्रशिक्षण संपन्न करने पर बीआरसी बेरला द्वारा किया गया सम्मान*

 

बेरला:- एनईपी 2020 निपुण भारत के अंतर्गत एफएलएन प्रशिक्षण विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण चार जोन बेरला1, बेरला 2, भिंभौरी, देवरबीजा में तीन चरणों में आयोजित किया गया। जिसका समापन समारोह दिनांक 29 जून 2024 को बीआरसी भवन बेरला में हुआ। जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश कर्माकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी उइके, बीआरसी बेरला खोमलाल साहू एवं एफएलएन कोर ग्रुप स्कर्ट रायपुर मेंबर एवं बेमेतरा प्रभारी अमित पांडे तथा हमारे सभी एसआरजी, डीआरजी एवं चारों जोन के सभी सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक साथियों के बीच संपन्न हुआ तथा इस आयोजन में सभी अधिकारियो के द्वारा एसआरजी और डीआरजी साथियो का सम्मान विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक के सौजन्य से मोमेंटो प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। उनके इस विशेष कार्य एवं सहयोग के लिए बधाई दिया गया। साथ ही यह आयोजन सभी एसआरजी और डीआरजी के उत्साहवर्धन के लिए और उनके लगातार मेहनत एवं दायित्व को निभाने के लिए बहुत ही सम्मान पूर्वक उनका सम्मान हेतु किया गया। जिससे समस्त एसआरजी और डीआरजी में भारी उत्साह, उमंग एवं ख़ुशी है। उनके द्वारा आगे भी इसी प्रकार से प्रशिक्षणो में पूरे जोश व उत्साह के साथ नई-नई रचनात्मक कार्यों हेतु अपनी खुशी व सहमति जाहिर की गई। हमेशा इसी प्रकार सहयोग प्रदान करने हेतु सहमति दी गई। ऑफलाइन प्रशिक्षण में जो की तीन चरणों में चार जोन में संपन्न हुआ उसमें विकासखंड के समस्त विद्यालयों के समस्त प्राथमिक सहायक शिक्षकों (लगभग 555शिक्षक) के लिए आयोजित गया था। जिसमें उनको एफएलएन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यानात्मक ज्ञान बच्चों को उनके कक्षा स्तर के अनुरूप लाने हेतु शिक्षण योजना बनाने जिसमें भाषा गणित के फोर ब्लॉक मॉडल ईएलपीएस के मॉडल, जादुई पिटारा, ई-जादुई पिटारा नवाजतन, पुस्तकालय, स्कूल रेडी, 6सी, एनसीएफ-एफएस, एमएलएफ, एमजीटी आदि विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिदिन डीआरजी और एसआरजी के माध्यम से सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। भविष्य में सभी शिक्षकों द्वारा इनका उपयोग अपने-अपने विद्यालय में अपने बच्चों के लिए उनके भविष्य के लिए उनमें शारीरिक भावनात्मक, सामाजिक, मानसिक, व्यवहारिक, सर्वांगीण विकास एवं अपने कक्षा स्तर के अनुरुप उपलब्धियां को प्राप्त करने हेतु उनमें निश्चित रूप से विकास कार्य एवं बदलाव हेतु कार्य किया जाना है जो कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से समस्त गुरु जनों को बताया गया। साथ ही साथ बेरला ब्लॉक का इस एफएलएन और नवाजतन के प्रशिक्षण में जितना भी शिक्षकों द्वारा जो कुछ भी ग्रहण किया गया। उसे तत्काल इसी नए शिक्षण सत्र 2024-25 में बच्चों में सीधे ही उपयोग में लाने हेतु प्रयास किया जायेगा। बच्चों को कक्षा स्तर के अनुरुप उनकी उपलब्धियों को प्राप्त करने हेतु उनमें निश्चित रूप से कार्य एवं बदलाव हेतु अभ्यास किया जाना है। इस पूरे प्रशिक्षण में एसआरजी के रूप में केवरा सेन, दीक्षा देवांगन, कांति नागे, कोर ग्रुप स्कर्ट रायपुर कोर ग्रुप पवन देवांगन, ईरज वर्मा और जलेस कुमार जांगड़े अपनी उपस्थिति दिए। इसके साथ डीआरजी के रूप में सुरेंद्र पटेल, अखिलेश्वर पाटिल, भगवान सिंह राजपूत, शिव प्रकाश, मयंक राजपूत, प्रदीप परगनिहा, हारून अली, जोगीराम वर्मा, विजय निर्मलकर, सावित्री साहू इन सभी ने अपनी उपस्थिति लगातार तीनो चरणों तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण में भरपूर सहयोग दिया गया। वही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पवन, विजय, शहीद, कविता, दीप्ती, अंकिता, ज्ञानेस्वर ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button