विविध

*पूर्व विधायक अवधेश चन्देल की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का बेरला में सम्मान समारोह का आयोजन*

 

 

*बेमेतरा/बेरला:-* विगत दिनों नगर पंचायत बेरला के कृषि उपज मंडी प्रांगण में विकासखण्ड के स्थानीय आगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का सम्मान शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश पर एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमे बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, ज़िला पंचायत के सभापति- अंजनी कुमार चंदेल एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, भाजपा प्रदेश मंत्री- संध्या परगनिहा, नगर पंचायत बेरला के अध्यक्ष- विशाल देशलहरा, बेरला भाजपा मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, शिवझड़ी सिन्हा, बलराम यादव, बलराम शिवारे, सुश्री उमा नेताम, योगेन्द्र चौहान, भुखन यादव, कुशल साहू शिक्षक एवं बेरला परियोजना अधिकारी- डॉ. विद्यानंद बोरकर परियोजना अधिकारी सहित समस्त पर्यवेक्षक व समस्त आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में परियोजना स्तर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य विभागों के समन्वय से किये गये उत्कृष्ट कार्य करने वाले आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के सम्मान हेतु आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में आ. बा.केन्द्र स्तर व स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालगीत, का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुती दी गई। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के उद्देश्य महत्व एवं परिणाम व कुपोषण मुक्त, बाल विवाह मुक्त एवं पोषण आहार पर विशेष व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जिसमें परियोजना पर्यवेक्षक- कल्पना अले पर्यवेक्षक द्वारा गोदभराई व अन्नप्राशन के बारे उददेश्य, महत्व का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोषण से जागरूकता हेतु विभिन्न व्यंजनों जैसे ठेठरी, खुरमी, अइरसा, रेडी-टू-ईट लड्डू भाजी इत्यादि से संबधित सामाग्री व स्थानीय साग सब्जियों का प्रदर्शन कर आम जन को पोषण के संबंध में जागरूकता प्रदाय के बारे में बताया।उक्त व्यंजन एवं स्थानीय साग – सब्जियों के प्रदर्शन के माध्यम से लोगो में पोषक तत्व विटामिन व खनिज तत्व के बारे में बताया गया। तत्पश्चात परियोजना स्तर पर 10 आगनबाड़ी कार्यकर्ता व 10 आगनबाड़ी सहायिकाओं को पूर्व विधायक अवधेश चंदेल द्वारा सम्मान किया गया। तद्धपरांत पूर्व विधायक द्वारा शासन के योजनाओं की उपलब्धि को बताया गया एवं समस्त आं.बा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भविष्य उज्जवल की कामना की गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिये प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदाय किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोंगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की रखी गई। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी द्वारा आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की कार्यवाही की गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button