विविध

*छः लीटर हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब एवं 89 पौवा देशी प्लेन व मसाला शराब जप्त कर की कार्यवाही*

 

बेमेतरा:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत जिसके तहत दिनांक 20 दिसंबर 2023 को थाना बेरला स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम कुसमी का भंवरलाल सोनवानी अपने घर के बाडी में अवैध रूप से बिक्री हेतु हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब रखकर लोगो को बिक्री कर रहा है कि सुचना पर थाना बेरला स्टाफ गावाहो के मौके पर पहुच कर कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना बेरला में अवैध रूप से हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी भंवरलाल सोनवानी पिता भगेलादास सोनवानी उम्र 47 साल साकिन कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। कुल जप्त 06 लीटर हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब कीमती 1200/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। थाना बेमेतरा एवं पुलिस चौकी देवरबीजा में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 04 प्रकरण दर्ज कर 04 आरोपी रोहित साहू पिता थनवार साहू उम्र 55 साल साकिन मउ थाना चंदनू जिला बेमेतरा, बलराम वर्मा पिता रामलाल वर्मा उम्र 45 साल साकिन करचुवा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, जम्मु पारधी पिता स्वं. उदेराम पारधी उम्र 50 साल साकिन बहेरा कुसमी थाना व जिला बेमेतरा, महेश पटेल पिता ईश्वर पटेल उम्र 40 साल साकिन खम्हरिया चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कुल 72 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (12,960ml), किमती 7,320/- रूपये व बिक्री रकम 1,130/- रूपये, कुल जुमला 8,450/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। थाना नवागढ में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी प्रदीप कोशले पिता परसराम कोशले उम्र 32 साल साकिन जेवरा एन थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कुल 17 पौवा देशी प्लेन शराब (3,060ml), किमती 1,360/- रूपये व बिक्री रकम 200/- रूपये, कुल जुमला 1,560/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत यातायात बेमेतरा 06 चालान में 06 व्यक्ति, थाना साजा 01 चालान में 01 व्यक्ति, चौकी मारो 03 चालान में 03 व्यक्ति, कुल 10 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 10 प्रकरण में कुल 3,000/- रूपये समन शुल्क लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 20 दिसंबर 2023 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना साजा 05 प्रकरण में 08 व्यक्ति के खिलाफ धारा 107,116 (3),151 जा.फौ. के तहत कुल 05 प्रकरण में 08 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button