*बेरला जपं के ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने ली शपथ, गांव की विकास का लिया संकल्प*

बेरला:- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव 23 फरवरी 2025 को संपन्न हो गए। वही 03 मार्च 2025 को बेरला जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच व पंच ने शपथ लिया। लिहाजा ग्राम पंचायत भिलौरी में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच तेजकुमारी साहू एवं पंचगण सविता साहू, टीनेश्वरी साहू, पूरनलाल साहू, अमरीका साहू, शैल कुमारी साहू, सुरेश साहू, कल्याणी साहू, गन्नूराम साहू, अजय कुमार साहू, श्यामचरण साहू, भागवतराम साहू एवं कुम्मबाई साहू सहित गणमान्य नागरिक बकट राम निषाद, रमेश्वर साहू, अनूप साहू, लेखु राम साहू, यादों राम साहू, बिसनाथ साहू, कामदेव साहू, टुकेश्वर साहू, पूर्व सरपंच भक्तुराम साहू, सचिव लेखन राम साहू पर्यवेक्षक टिकेंद्र कुमार साहू व्याख्याता एलबी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष ग्राम पंचायत भिलौरी के सरपंच व पंचों ने विधिवत शपथ ली। सभी जनप्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग लागू करने का संकल्प लिया।




