विविध

*चीफ जस्टिस ने की पर्यावरण के प्रति सजगता और स्वच्छता व्यक्त* 

 

बेमेतरा:- मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश व पोर्टफोलियों जस्टिस जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंघौरी व तहसील साजा में एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। चीफ जस्टिस द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्ता वाले आवास बनाये जाने पर बधाई दी गयी। साथ ही कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि उन्हें जैसे स्वच्छता व गुणवत्ता वाले आवास प्रदान किये गये है उसकी स्वच्छ व गुणवत्ता को बनाये रखेंगे जिससे वे और उनका परिवार स्वस्थ्य और खुश रह सके। न्यायाधिपति द्वारा वन विभाग, जिला प्रशासन को कहा कि आवास के आस-पास पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलोनी में रिक्त भूमि में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराये। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण सकारात्मकता से भरपूर रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर कलेक्टर विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। बेमेतरा के सिंघौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार ब्लॉक में 22 फैमिली के लिए क्वाटर्र बनवाया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button