विविध

*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन:- बीआरसी बेरला* 

 

बेरला:- विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बेरला में संपन्न हुआ। जिसमें विकासखंड बेरला अंतर्गत विभिन्न स्कूलों से एक बच्चे को आमंत्रित किया गया था। इन बच्चों का सिलेक्शन संकुल स्तर पर होने वाले क्विज कॉम्पिटिशन के फलस्वरूप हुआ था। उसके पश्चात राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत समग्र शिक्षा के द्वारा विकासखंड स्तर पर आयोजन करने हेतु दिनांक 17 तारीख को तिथि तय की गई। जिसमें विकासखंड बेरला अंतर्गत 41 संकुल से चुने हुए 41 बच्चे अपने उपस्थिति प्रदान किया। उसी दौरान दोपहर 12:00 से इन बच्चों का विज्ञान और गणित से संबंधित परीक्षाएं संपन्न की गई। उक्त परीक्षाओं हेतु जिला स्तर से प्रश्न प्रोवाइड किए गए थे। जिसमें बच्चों को डेढ़ घंटे के समय अवधि प्रदान की गई थी, इस डेढ घंटे के समय अवधि में उन बच्चों को 40 प्रश्न हल करने थे। जिसमें सभी बच्चों ने बहुत ही अच्छा विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न को हल किया। यह आयोजन विभिन्न प्रकार के बच्चों को गणित और विज्ञान में बच्चों को और अधिक उत्साहित करने हेतु आयोजन समग्र शिक्षा के माध्यम से किया गया। जिसका अवश्य ही एक दूरगामी परिणाम देखा जाएगा। बच्चों ने अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 40 अंकों में से 36 और 38 नंबर तक बच्चों ने अपनी उपलब्धि हासिल किया। उसके बाद बच्चों को प्रशस्ति एवं उपहार से सम्मानित किया गया। साथ ही संबंधित शिक्षकों को दोपहर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी किया गया। कार्यक्रम का समापन दोपहर 3:00 बजे हुआ। जिसमें मुख्य रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक खोमलाल साहू एवं विशेष मार्गदर्शन के रूप में सेजस कुसमी ठाकुर तथा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अदेश कुमार उईके, राज्यपाल पुरस्कृत भुवन लाल साहू एवं 41 शिक्षक एवं बच्चे तथा संकुल समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संचालन पतोरा संकुल समन्वयक मयंक सिंह राजपूत के द्वारा किया गया था।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button