*स्वनिधि योजना आत्मनिर्भर निधि की ओर एक कदम*

देवकर:- गरीबी बहुत बड़ा अभिशाप है लेकिन अगर मनोबल आप में श्रेष्ठ है तो इसे हराया भी जा सकता है। इस बात को सार्थक करते हुए एक पथ विक्रेता संजीव कुमार साहू है जो नगर पंचायत देवकर, जिला बेमेतरा में निवासरत है। स्वभाव से बहुत ही सज्जन और परिश्रमी व्यक्ति है। निकाय में सब्जी बेचने का व्यवसाय कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते है। कोविड काल के बाद व्यवसाय हेतु इनको पैसे की आवश्यकता थी ज्यादा सामाग्री क्रय करने हेतु आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं थी। फिर इनको प्रचार प्रसार से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी हेतु और आवेदन करने हेतु इन्होंने नगर पंचायत देवकर में योजना विभाग से संपर्क किया और संपूर्ण जानकारी लेकर आवेदन ऑनलाइन करवाया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक देवकर से वर्ष 2021 में इनको पहली किस्त 10,000 रुपये का ऋण भी प्राप्त हो गया। जिसे इन्होंने अपने व्यवसाय में लगाकर उसे बढ़ाया। पुनः इन्होंने योजना में वर्ष 2022 में द्वितीय किस्त 20,000 रुपये तथा वर्ष 2024 में तृतीय किस्त 50,000 रुपये भी प्राप्त कर लिया है और अपने व्यवसाय को बढ़ाने में तत्पर प्रयासरत है। अपनी आजीविका स्तर को बढ़ाते हुए अपने ऋण का भी नियमित भुगतान कर रहे है और योजना के अन्य लाभ भी उठा रहे है। वर्तमान समय में भी मेहनत और परिश्रम से पीछे नहीं हटते जो दर्शाता है कि इनका आत्मनिर्भर का स्तर अब बढ़ चुका है जिनको स्वनिधि से सशक्त बनने का साहस मिला। इनका परिश्रम अन्य पथ विक्रेता के लिए आदर्श स्रोत है। समय-समय पर नगर पंचायत देवकर और डे एनयूएलएम विभाग से योजना में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग हेतु इन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। साथ ही देवकर निकाय के सभी पथ विक्रेता जो योजना से अभी तक नहीं जुड़े है, उनको इस योजना से जुड़कर लाभ लेने हेतु अपील भी किया है। इस योजना के लाभार्थी नाम संजीव कुमार साहू, पिता तीरिथ राम साहू, उम्र 40, व्यवसाय सब्जी व्यवसाय, नगर पंचायत देवकर, जिला बेमेतरा (छ.ग.) से है।



