विविध
*कृषि मंत्री ने ग्राम देवकर मे किया नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ*

बेमेतरा:- प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविंद्र चौबे ने कल अपने प्रवास के दौरान जिले के विकासखण्ड साजा के नगर पंचायत देवकर में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने मे किसानों मजदूरों एवं समाज के कमजोर तबके का ख्याल रखने वाली सरकार है। इन वर्गों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कृषिमंत्री ने देवकर मे नया धान खरीदी केन्द्र के खुलने पर लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि 01 नवम्बर से पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य मे धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। देवकर मे किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष यहां नया धान उपर्जान केन्द्र खोला गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती कांति धु्रव, नगर पंचायत अध्यक्ष देवकर जांत्री बिहारी साहू, जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष दिनेश वर्मा,अविनाश चौबे, संतोष वर्मा, नगर पंचायत परपोड़ी अध्यक्ष रिंकी गड़डू जायसवाल, जनपद सदस्य साजा कामता प्रसाद गायकवाड़ सहित पार्षदगण, ऐल्डरमेन एवं विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत देवकर सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।





