विविध

*विजय बघेल की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री हुए शामिल, भाजपाइयों ने दिखाया दम*

 

*(भाजपा नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता रैली में हुए शामिल)*

 

बेमेतरा:- लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेता योगेश तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी की गारंटी का भरोसा ही है

 

जो जनता हमें हर चुनाव में जीत दर्ज करा रही है। बीते चुनाव में चार लाख से अधिक मतों से विजय बघेल ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। दुर्ग में विजय बघेल की नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंत्री, नेताओं के साथ भाजपा नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button