विविध

*स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में स्थापना दिवस मनाया*

 

साजा:- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा के द्वारा स्वास्थ्य संयोजक स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी उपलक्ष में अस्पताल वार्ड में भर्ती मरीजों को फलाहार वितरण किया गया। साथ ही समस्त स्टाफ को फलहार वितरण किया गया। बताया गया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ एक उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर के कर्मचारी होते है जो कि ग्रामीण स्तर की रीड की हड्डी होते है। उनके अंतर्गत 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम संपादित किए जाते हैं जिसमें से टीकाकरण गर्भवती सेवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाते है। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवा की मजबूती और मरीजों की देखरेख को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के इस सहयोग और सेवा भावना की सराहना की स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ हर इस तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button