*■केसीजी::- नगर पंचायत गण्डई में सीएमओ के साथ अध्यक्ष लाल तारकेश्वर शाह खुशरो द्वारा वार्डो का किया जा रहा निरीक्षण, जनसमस्याओं का किया जा रहा त्वरित समाधान*

*●केसीजी/गंडई:-* नगर पंचायत गंडई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल तारकेश्वर शाह खुशरो एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन द्वारा बीते दिनों नगर के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। जिसमें भीषण गर्मी के कारण नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक- 11 व 12 में स्थित कुँए के सूखने के कारण उसे तत्काल सफाई करने एवं दवाई के छिड़काव के निर्देश दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत गंडई के अन्य पार्षद व जनप्रतिनिधियों सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष लाल तारकेश्वर शाह खुशरो ने बताया कि गर्मी के कारण वाटर लेवल में लगातार गिरावट जारी है, जिसके चलते प्राकृतिक जलश्रोत भी अब सूखने की कगार पर है या सुख चुके है, चूंकि नगर के सेवक के रूप में आमजनता के बीच कार्य करने का अवसर मिला है तो इसी सिलसिले में कुँए में विगत दिनों साफ-सफाई कराई गई है ताकि बरसात के जलस्तर बढ़ाने में कुआं अहम भूमिका निभाता है। वही नगर में स्वच्छता के साथ ही जनता के लिए पानी की सप्लाई व पेयजलापूर्ति पर फिलहाल विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सीएमओ अविनाश देवांगन ने कहा कि शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश पर निरीक्षण किया जा रहा है जिसमे समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे पंचायत के अध्यक्ष लाल तारकेश्वर शाह खुशरो के साथ अन्य पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियों की अहम सहयोग मिल रहा है।




