*बेरला आंगनबाड़ी केंद्र में धूमधाम से मनाया वजन त्यौहार*

बेरला:- महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना बेरला के अंतर्गत बेरला आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में 0 से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का वजन कर कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाया गया। उसके बाद कुपोषण स्तर का जांच की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार वितरण करने के साथ ही पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 की गतिविधियों के आयोजन पोषण, स्वास्थ्य, साफ सफाई, टीकाकरण के बारे भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। वही किशोरी बालिका और गर्भवती महिला का वजन व ऊंचाई लेने को कहा गया। इस दौरान जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों को सही पोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कुपोषण को दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कितने बच्चों को मिल रहा है और कितने बच्चे कुपोषण से निजात पा चुके हैं। उसका भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वजन त्यौहार का आयोजन कलस्टर पर किया जाएगा। प्रत्येक कलस्टर में वजन त्यौहार के लिए विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक की ड्यूटी भी लगाया गया है। आयोजित होने वाले वजन त्यौहार में आयु व वजन के साथ-साथ बच्चों की ऊंचाई तथा बच्चे की निःशक्तता संबंधी जानकारी भी संकलित की। समुदाय के समक्ष आंगनबाड़ी, ग्राम, नगरीय क्षेत्र के सभी सर्वेक्षित बच्चे का वजन लेकर पोषण स्तर का मापन किया जाएगा। इस हेतु ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से वजन की जानकारी भरकर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही पोषण स्तर ज्ञात किया।
आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों के अलावा वजन त्यौहार आयोजन के समय बाहर से आए बच्चे भी वजन लेने से वंचित न रहे यह भी सुनिश्चित किया गया। इस कुपोषण विषय पर जन जागरूकता में वृद्धि लाने के लिए विशेष कार्य किया। किशोरी बालिकाओं के एनीमिया के स्तर में सुधार लाने तथा एनीमिया के स्तर का आंकलन किया गया। इस अवसर पर बेरला पार्षद शिवझडी सिन्हा, सहायिका उर्वशी ठाकुर सहित वार्ड के माताएं व बहने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




