विविध

*कलेक्टर शर्मा ने साजा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा*

 

बेमेतरा:- 24 फ़रवरी शनिवार को आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यकम ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा, साजा और नवागढ़ में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे लाभार्थियों व आमजन से रूबरू होंगे और संवाद भी करेंगे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज शाम विधानसभा क्षेत्र साजा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने आज रात्रि तक सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम जय स्थम चौक साजा में आयोजित होगा। कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी सहित ज़िले के सभी सीईओ जनपद, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी साथ थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button