विविध
*रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को धूमधाम से मनाए ग्राम बरगडा*

साजा:- ग्राम बरगड़ा में अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही ग्राम बरगड़ा में सभी ग्राम में सनातनियो के सहयोग से श्री राम को समर्पित 51 फुट ऊंचा ध्वज लहराया गया। 500 साल के लंबे अंतराल के बाद प्रभु श्री राम अपने महल में विराजमान हुआ। पूरे विश्व में जितने भी लोग भगवान राम में आस्था रखते हैं। सभी के लिए यह गौरव का पल रहा। प्रभु राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और जिनके जीवन को लेकर लोग सपने देखते हैं। एक पिता कैसा हो, एक पुत्र कैसा हो, एक भाई कैसा हो, एक राजा कैसा हो, यह सभी आदर्श भगवान राम में है। सभी ग्रामीण तमाम सनातन प्रेमि हर घर में बढ़-चढकर दीप माला का आयोजन किया।




