विविध

*हरदी से लाटा तक बनी सड़क की दरारें व साईड फिलिंग पर खबर की असर*

 

बेरला:- लोक निर्माण विभाग बेमेतरा के ब्लॉक बेरला अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदी से लाटा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। जिनका खबर हरिभूमि टीम ने प्रकाशित किया था। आपको बता दें कि पूर्व छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 दिसम्बर 2022 को बेमेतरा विधानसभा के देवरबीजा में भेंट-मुलाकात में आये और विभिन्न विकास कार्य की घोषणाएं किया गया। जिसमें ब्लॉक बेरला के ग्राम हरदी से लाटा तक 4 किलोमीटर की सड़क निर्माण की घोषणा किया। उसके बाद लोक निर्माण विभाग अंतर्गत यह कार्य किया गया। जिसमें ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। ग्राम हरदी से लाटा तक पीडब्ल्यूडी बेमेतरा अंतर्गत सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। वही कार्य एजेंसी ठेकेदार की कार्य व गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे कि कुछ महीनों में सड़क धसने व कई जगह दरारें दिखाई देने लगे साथ ही सड़क की साईड शोल्डर में फिलिंग का कार्य अधूरा था। जो कि अब भी सड़क की साईड शोल्डर की मिट्टी पानी में बह गए और दरारे और भी दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा ठेकेदार अपनी कार्यशैली को छिपाने के लिए लीपापोती का काम करते नजर आ रहे है। हरिभूमि टीम ने खबर का प्रकाशन किया तो दरारे को ढकने के नाम पर गुणवत्ताहीन मटेरियल की उपयोग कर मरम्मत किया गया। वह भी उखड़ते नजर आ रहे है। आखिर कार ठेकेदार अपनी कार्य व गुणवत्ता को दिखाना चाहते है या फिर सड़क में कुछ ही महीने में पड़ने वाले दरारों को छिपाने का काम कर रह है। अब भी वही सड़क पर कई जगहों पर धसने लगे है। साथ ही पुलिया की दोनों तरफ गड्ढे सड़क की साईड शोल्डर पर फिलिंग करना भूल गए। जिसके कारण दोनों तरफ गड्ढे होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की बड़ी संभावना बनी हुई है। कई जगह पर सड़क के बीच हो या साइड शोल्डर दर्जनों जगह पर दरारें आ गई है। जबकि इस सड़क की निर्माण लगभग एक साल हो रहे है और लीपापोती का कार्य अभी से दिखाई देने लगे है। वही पुलिया बनाने के बाद साईड फीलिंग करना भूल गए। साथ ही दरार दिखाई दे रहे है। इस निर्माण कार्य में शासन-प्रशासन की कम सक्रियता एवं मौजूदगी का फायदा निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही व मनमानी ठेकेदारों द्वारा बरती गई है। वही संबंधित इंजीनियर की निरीक्षण व जानकारी जांच के अभाव के चलते घटिया निर्माण कार्य को अंजाम देना ठेकेदार व इंजीनियर पर स्थानीय अंचल वासियों में सवाल व्याप्त हो रहे है।जिसका ताजा नजारा इन दिनों ब्लॉक बेरला के तहसील भिंभौरी निकतवर्तीय ग्राम हरदी से लाटा जाने वाले सड़क की है। निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों के लिए आश्चर्य का विषय है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों-मुसाफिरों के लिए भविष्य में खतरे का कारण बना हुआ है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button