विविध

*गुरु घासीदास ने मां बांप की सेवा पहले फिर गुरु कि सेवा का संदेश दिया, जो आज भी सार्थक है :- योगेश तिवारी*

बेमेतरा/बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम सरदा और खजरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम किसान नेता ने गुरु गद्दी व जैतखाम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर किसान नेता ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी बाबा गुरु घासीदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। बाबा जी का संदेश है कि मनखे-मनखे एक समान इससे बढ़कर दूसरा कोई संदेश नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने माँ बाप कि सेवा पहले और बाद में गुरु कि सेवा संदेश दिया है। जो आज भी सार्थक है। उन्होंने कहा कि बाबा ने सत्य के रास्ते में चलने का संदेश दिया है। जैतखाम में सफेद ध्वज शांति भाई चारे का प्रतीक और ईस कार्यक्रम में गाँव के संरपच और भनडारी और साटिदार और प्रमुख लोग उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button