छत्तीसगढ़

अबुझमाड़ के 4 खिलाड़ियों का वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में हुआ चयन वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व कलेक्टर ने चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

अबुझमाड़ के 4 खिलाड़ियों का वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में हुआ चयन
वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
कलेक्टर ने चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
नारायणपुर, 26 अप्रैल 2023 – विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए जिले के चयनित खिलाड़ियों ने आज यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कलेक्टर श्री अजीत वसन्त से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्री वसन्त ने खिलाड़ियों को इस चैंपियनशिप में उत्कृट प्रदर्शन करने और मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि जिले के मल्लखंब खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आगामी 9 मई से 12 मई 2023 तक भूटान में होने वाली द्वितीय विश्व मल्लखंब चौंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमे जिला नारायणपुर के मल्लखंब अकादमी से संतोष शोरी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम व पामगढ़ से अखिलेश कुमार, संतोष शोरी कक्षा 10वी के छात्र है। इन खिलाड़ियों ने अपने 4 वर्ष के मल्लखंब जीवन में राष्ट्र व राज्य स्तर पर 18 पदक जीते हैं। साथ ही इस वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया में 2 कांस्य पदक भी जीते। कक्षा 12वी की छात्रा संताय पोटाई ने राष्ट्र व राज्य स्तर पर कुल 17 पदक जीते हैं, जयंती कचलाम भी कक्षा 12वी की छात्रा है जिनके राष्ट्र व राज्य स्तर पर कुल 14 पदक हैं साथ ही इन दोनो बालिका खिलाड़ियों ने इस वर्ष के खेलो इंडिया टीम चौंपियनशिप में कांस्य पदक भी प्राप्त किया।
इस चैंपियनशिप में 30 देशों के 200 से भी ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमे अमरीका, जापान, जर्मनी, नेपाल, यूरोप आदि देश शामिल है। इसकी सूचना छत्तीसगढ़ के मल्लखंब सचिव डा. राजकुमार शर्मा द्वारा दी गई 10 दिवस का इंडिया कैंप दिल्ली में आयोजित होगा व 6 मई 2023 को सभी खिलाड़ी भूटान के लिए रवाना होंगे। साथ ही यही से खिलाड़ियों के लिए खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, जैसे कई दिग्गज पुरस्कारों की भूमिका बनेगी। इस अवसर पर मल्लखंब कोच श्री मनोज प्रसाद, मंगलूराम नुरेटी उपस्थित थे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button