विविध

*खाद्य एवं औषधि विभाग ने व्यवसायिक खाद्य सामग्री का किया प्राथमिक जाँच*

 

बेमेतरा:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला अंतर्गत चौपाटी, गुपचुप सेंटर, मिठाई दुकान, होटल, ढाबा, डेयरी व बेकरी फर्म इत्यादि का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों की कीचन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण किया जा रहा है। मोमोस सेंटर, गुपचुप सेंटर, बेकरी शॉप में बनाए जाने वाले ग्रेवी, चाट मसाला, केक इत्यादि में परमिटेड खाद्य रंग का सीमित मात्रा में उपयोग किया जा रहा है अथवा नहीं, अखबारी पेपर का उपयोग खाद्य पदार्थ परोसने में नहीं करने, खाद्य तेल में तीन बार से अधिक फूड फाई नहीं करने संबंधी निर्देश दिया जा रहा है तथा डेयरी फर्मों का विशेष तौर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिससे लोगों को दूध एवं दूध से बने उत्पाद गुणवत्तायुक्त प्राप्त हो सके। बेमेतरा चौपाटी से समोसा, कचौड़ी, बूंदी लड्डू, जलेबी, दही चटनी, कढ़ी, इत्यादि का प्राथमिक जांच किया गया। साथ ही नवागढ़ स्थित गोपाल डेयरी से दूध एवं पनीर, बेमेतरा के झरना डेयरी से पनीर लूज का नमूना लिया गया है। संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यवाहीं की जा रही है। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू कुर्रे एवं कमल प्रसाद, नमूना सहायक द्वारा किया जा रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button