कबीरधाम विशेष

तंबाकू निषेध पर विविध कार्यक्रम आयोजित

तंबाकू निषेध पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा, 18 मार्च। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत तम्बाखू उत्पाद निषेध दिवस  के अवसर कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. सुजॉय मुखर्जी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, दन्तचिकित्सक,आरबीएसके टीम, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्कूल कार्यक्रम, मितानिनों द्वारा रैली एवं नारा लेखन आदि का आयोजन किया गया।
जिला नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार चौरसिया के द्वारा भी स्कूल कार्यक्रम किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में पान दुकानों/ठेलो आदि हेतु आईसी सामग्री/पोस्टर प्रदाय किया गया एवं जिले के समस्त प्राचार्य व संकुल समन्वयकों को ज्वइंबबव डवदपजवतपदह ।चच के बारे में बता कर उन्हें क्वूदसवंक कर ज्यादा से ज्यादा उयोग करने हेतु प्रशिक्षित किया गया व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी तम्बाखू मुक्त शैक्षणिक ससंस्थान लिखित स्टिकर्स प्रदाय किया गया। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के आस पास/100 गज की दूरी में संचालित तम्बाकू/सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू पदार्थो आदि के सेवन व बिक्री में रोक लगाए जाने व क्षेत्र को धूम्रपान मुक्त बनाए जाने के  प्रवर्तन दल द्वारा  ग्राम रवेली में संचालित पान ठेला, चाय सेंटर, दुकानों आदि में चालानी कार्यवाहीद की गई। जिसके तहत कोटपा अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के तहत  कुल 22 चालान काटे व  टोबैको मॉनिटरिंग एप में भी एंट्री किया गया।
उन्होंने बताया कि चालानी कार्यवाही के साथ-साथ दल के सदस्यों द्वारा तंबाकू विक्रेताओं को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी प्रदान की गई जिसमें विशेष तौर पर तंबाकू उत्पादों का प्रचार विज्ञापन न करने एवं बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादकों न बेचने की समझाइश दी गई एवं 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री एक दंडनीय अपराध है लिखित पोस्टर प्रदान किया गया साथ ही स्कूल/महाविद्यालयों, चिकित्सालय के आस पास गुटखा, सिगरेट आदि नही बेचे जाने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया गया। दल का प्रतिनिधित्व श्री  जितेन्द्र पाटीदार ड्रग इंस्पेक्टर, श्री निरंजन डहरिया ड्रग इंस्पेक्टर एवं श्री नंदा श्रम निरीक्षक के द्वारा किया गया दल के सदस्यों के रूप में स्वास्थ्य विभाग के सदस्य शामिल थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button