कबीरधाम विशेष

जिले में जर्जर स्कूल भवनों का किया जा रहा मरम्मत कार्य

जिले में जर्जर स्कूल भवनों का किया जा रहा मरम्मत कार्य

कवर्धा, 14 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के 370 मरम्मत एवं सुधार योग्य स्कूल भवन के लिए लगभग 12 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर निर्माण एजेंसी आईएस को नियुक्त कर प्रथम किस्त की राशि जारी कर दिया गया है। जिले के सभी शासकीय स्कूल भवनों की पोताई भी गोबर से बने प्राकृतिक पेन्ट की कराई जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने बताया कि जिले में जर्जर स्कूल भवनों का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। वहीं ऐसे गांव जहां स्कूल पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है उन गांवों में नवीन शाला भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि पंडरिया विकासखंड के प्राथमिक शाला सिंगपुर में नवीन भवन निर्माण के लिए 11 लाख 48 हजार रूपए की स्वीकृती हो चुकी है। प्राथमिक शाला छिरहा और भेड़ागढ़ स्कूल भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 लाख 66 हजार रूपए व 2 लाख 59 हजार रूपए की राशि स्वीकृत मिल गई है। जिसमें निर्माण एजेंसी को राशि भेजी जा चुकी है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button