*हाथीडोब स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव एवं टीएलएम कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

साजा:- शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला हाथीडोब संकुल-गाड़ाडीह विकासखण्ड साजा में गुरु पूर्णिमा का उत्सव एवं टीएलएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संकुल समन्वयक मन्नू लाल साहू, प्रबंधन समिति के सदस्य बाबूलाल रजक एवं समस्त शाला की स्टाफ के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र की पूजा अर्चना की गई। शाला के छात्रो द्वारा बहुत सुंदर सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया। वही गुरु की महिमा का बखान किया गया। सीएससी मन्नू लाल साहू के द्वारा भी गुरु महिमा की व्याख्या करते हुए कहा गया कि गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है हमें जन्म से लेकर मृत्यु तक गुरु से ज्ञान प्राप्ति की आवश्यकता पड़ती है गुरु ही हमारे जीवन को सफल बनाता है। इसी क्रम में शाला के प्रधान पाठक तुकाराम खांडे के द्वारा गुरु के बातों को अमल कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु एवं लक्ष्य साधने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षिका प्रतिभा तिर्की, मनीषा पड़ौती, शिक्षक गणेश्वर दीवान द्वारा भी गुरु पूर्णिमा पर अपनी बात रखी। साथ ही शैक्षणिक कार्यों में टीएलएम की उपयोगिता पर भी चर्चा किया गया।




