विविध

*आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर व स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिया गया* 

*अतुल्य केयर फाउंडेशन में प्रमाण पत्र वितरण समर कैंप का हुआ समापन।*

 

देवकर – अतुल्य केयर फाउंडेशन गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत संस्था विगत 3 वर्षों से देवकर तहसील में संचालित है यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के प्रयास में कार्यरत है उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा कंप्यूटर व स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण हेतु समर कैंप का आयोजन 1 अप्रैल 2023 से किया गया जिस के समापन के पश्चात बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया इस संस्था का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा के स्तर को और मजबूत करना तथा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे जो स्कूल के अतिरिक्त अन्य और कोई माध्यम जैसे कोचिंग जहां अत्यधिक फीस होने के कारण बच्चे अतिरिक्त शिक्षा से वंचित रह जाते हैं ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा आगे लाने का प्रयास कर रही है ताकि यह बच्चे अन्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके

संस्था संस्थापक बबलू कुमार दास सदस्य देवेंद्र निर्मलकर अन्य सदस्य

रुकमणी , उत्तम , डॉली सबका सहयोग रहा संस्था द्वारा आगे भी ऐसी योजनाओं पर कार्य करते हुए बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर और मजबूत करने की कोशिश निरंतर जारी रखा जाएगा।।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button