कबीरधाम विशेष
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
कवर्धा, 22 जून 2023। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पेंड्रीकला रापा परिसर में प्रातः 6 से 7ः30 बजे तक युवा, बुजुर्ग, महिला छोटे-छोटे बच्चे सभी ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। पतंजलि योग समिति हरिद्वार से प्रशिक्षित लोगों के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। करो योग रहो निरोग। हम सब ने ठाना है, सबको योग सिखाना है। इस मूल मंत्र के साथ आज के दिन को यादगार बनाते हुए अपने इस जीवन के लिए निरोगी काया बनाने के लिए सभी ने मिलकर एक साथ योग अभ्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक कुलेश्वर निर्मलकर, लैनदास मोहल्ले व परसोत्तम निर्मल कर आदि लोग शामिल रहे।




