कबीरधाम विशेष

द्वितीय चरण में 20 से 23 मार्च तक निर्धारित ग्राम पंचायतों में लगाये जाएंगे शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा शिविर

द्वितीय चरण में 20 से 23 मार्च तक निर्धारित ग्राम पंचायतों में लगाये जाएंगे शिविर
प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा शिविर
नारायणपुर, 17 मार्च 2023 – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है, जिसके लिए चतुर्थ चरण के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत पालकी, सोनपुर, करमरी, टिमनार, नेलवाड़, रेमावण्ड, बागबेड़ा, चांदागांव, कुढ़ारगांव, बेनूर, मातला, सुलेंगा (धौड़ाई), कोरेण्डा, कोलियारी, भाटपाल, हलामीमुंजमेटा, बावड़ी, फरसगांव, दण्डवन, छिनारी, कोंगेरा, महिमागवाड़ी और छोटेडोंगर में 20 से 23 मार्च 2023 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी शिविर में नियत समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगें। शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कार्यपालन सी.एस.पी.डी.सी.एल. जिला नारायणपुर की होगी। शिविर आयोजन की व्यवस्था एवं टीम हेतु टेबल कुर्सी, लाईट तथा प्रिन्टर की व्यवस्था ग्राम पंचायत करेंगे। ई-डिस्ट्रीक प्रबंधक, जिला नारायणपुर सभी शिविरों में 2 सीएससी, व्ही.एल.ई की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। आर.एच.ओ., सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तथा मितानिनों, सेल्समेन और बिहान समूह के महिलाओं के द्वारा हितग्राहियों को शिविर स्थल में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक द्वारा हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर, एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड नारायणपुर, उक्त शिविरों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ की कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सहयोग की अपील भी की है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button