देश दुनिया

किसान की बेटी बनी कानपुर की पहली महिला अग्निवीर, भारतीय नौसेना में हुआ चयन

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के निवासी एक किसान की बेटी यहां की पहली महिला अग्निवीर बनी है. एक मई को वो मुंबई में अपनी पहली नियुक्ति पर जा रही है. भारतीय नौसेना में सीनियर सेकेंडरी रिक्यूट पद पर नेहा यादव का सेलेक्शन हुआ है. कानपुर महानगर के सरसौल के महुआ गांव मजरा घाघूखेड़ा की रहने वाले नेहा यादव अब भारतीय नौसेना में अपना सफर तय करेंगी. नेहा ने अग्निवीर की परीक्षा पास की थी, जिसके बाद चार महीने तक उसकी ट्रेनिंग ओडिशा के आईएनएस चिल्का केंद्र में हुई है. इसके बाद, एक मई से वो मुंबई में अपनी नई नियुक्ति पर जाएगी.

नेहा के पिता विष्णु पाल यादव खेती-किसानी करते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई वर्षों से फौज में जाने के लिए तैयारी कर रही थी. पढ़ाई के दिनों से ही उसका मन डिफेंस के क्षेत्र में जाने का था. पिछले वर्ष उसने अग्निवीर की परीक्षा दी थी जिसमें वो पास हो गई थी. भारतीय नौसेना में चयन होने के बाद नेहा को प्रशिक्षण के लिए आईएनएस चिल्का ओडिशा परीक्षण केंद्र भेजा गया था. यहां ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वो मुंबई में अपनी पहली नियुक्ति पर जा रही है.

नेहा यादव के गांव में जश्न का माहौल 

नेहा चौदह दिन की छुट्टी पर अभी अपने घर आई हुई है. उसने बताया कि जब मैं अपने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया. उसे फूल-मालाएं पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया. नेहा ने कहा कि सेना के लिए चार साल क्या, चार दिन ही अगर काम करने को मिले तो यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है.

बता दें कि, नेहा यादव कानपुर की पहली महिला अग्निवीर हैं.

 

 

 

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button