*नवरात्रि पर्व और गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम बिरोदा में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है आज*

धमधा बिरोदा:- नवरात्रि के पावन पर्व एवं गांधी जयंती के अवसर पर आज ग्राम बिरोदा, धमधा जिला-दुर्ग में श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति भाटापारा द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में बेरला, अहिवारा तथा धमधा क्षेत्र के साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे। जिसमें आमंत्रित कविगण बेरला से वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश सोनी(ग़ज़लकार), ग्राम ढाबा से नारायण प्रसाद वर्मा चंदन (गीतकार),ग्राम चंडी से राम हृदय वर्मा (हास्य व्यंग्य), ग्राम भिंभौरी से कमलेश वर्मा (ओज ), ग्राम पिरदा से दिलीप टिकरिहा छत्तीसगढ़िया (गीतकार), ग्राम नंदौरी से सुनील बंछोर (व्यंग्य) ग्राम सलधा से ईश्वर निषाद (हास्य व्यंग्य) और ग्राम बिरोदा से राकेश कुमार साहू जी (गीतकार) हैं । कार्यक्रम का संचालन ग्राम बिरोदा के उभरते हुए साहित्यकार गीतकार तथा छंद साधक राजकुमार निषाद के द्वारा किया जाएगा । इस भव्य कवि सम्मेलन के आयोजन से सभी ग्रामवासी उत्साहित हैं । तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कवि सम्मेलन का आनंद उठाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति भाटापारा के द्वारा किया जा रहा है। जिसके सदस्यगण टुमन लाल साहू विधायक प्रतिनिधि, खुमान साहू पूर्व उप सरपंच, मनहरण साहू, हरीश चंद्र साहू, हरि निषाद, नारायण निषाद, पुष्कर निषाद, मनोज निषाद, नरसिंह साहू, नरेश साहू, साहस राम यादव, खिलावन साहू, शत्रुघ्न साहू, रूपेंद्र साहू, खेलावन श्रीवास, बली निषाद, जगमोहन, राजेश साहू, नारद निषाद, दुर्गा निषाद, सेवाराम निषाद, संतोष साहू, केवल साहू, केशव साहू, एवं समस्त बिरोदा ग्रामवासी हैं उक्त जानकारी समिति की ओर से दी गई है।



