मनोरंजन

सैयारा’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, बनी 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ की दुनियाभर में धूम मची हुई है. कमाई के मामले में मूवी ने अब नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है.नई दिल्ली. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. हालांकि, दूसरे और तीसरे हफ्ते ‘सैयारा’ के बिजनेस में गिरावट आई है. लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 18वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जानिए दुनियाभर में ‘सैयारा’ अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.सैयारा’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है. इस फिल्म ने 500 क्लब करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, जिसके मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने 507 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. कमाई का यह आंकड़ा पिछले 18 दिनों का है.

भारत में 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘सैयारा’ ने भारत में 300 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है. मंगलवार यानी 19वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले हफ्ते फिल्म ने 172.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते 107.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस तरह भारत में ‘सैयारा’ 304.60 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

साल 2025 की दूसरी कमाऊ फिल्म

कमाई के वर्ल्डवाइड आंकड़ों से साफ है कि ‘सैयारा’ ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ (471 करोड़) और शाहरुख खान की ‘डंकी’ (454 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात है कि ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. पहले स्थान पर है विक्की कौशल की ‘छावा’, जिसने वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

क्या है सैयारा फिल्म की कहानी?

बताते चलें कि ‘सैयारा’ की कहानी कृष (अहान पांडे) और वाणी (अनीत पड्डा) की है. दोनों की मुलाकात होती है. कृष्ण को वाणी की डायरी मिलती है, जिसमें उसकी लिखी कविताएं होती हैं. वह उन कविताओं को गानों में बदल देता है, जो सुपरहिट हो जाते हैं. इसके बाद दोनों प्यार कर बैठते हैं, लेकिन किस्मत उनके साथ अलग ही खेल खेलती है. फिल्म के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं. खासकर सैयारा टाइटल ट्रैक ने दुनियाभर में धूम मचा दिया है. इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button