जीपीएम पुलिस द्वारा गांधी जयंती 02अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन

जीपीएम पुलिस द्वारा गांधी जयंती 02अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही
दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं होता है। रक्तदान ही ऐसा दान है जोकि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता। रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है। शरीर 24 घंटे में ही दान किए गए रक्त की पूर्ति कर लेता है लेकिन कई बीमारियां तो हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं, उसी दिशा में जीपीएम पुलिस प्रशासन गांधी जयंती के सुअवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही, दिनांक 02 अक्टूबर 2022 समय सुबह 10:00 से 2:00 तक,
आयोजक जिला पुलिस प्रशासन गौरेला पेंड्रा मरवाही, सहअयोजक हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ग्रुप गौरेला पेंड्रा मरवाही, सहयोगी ब्लड सेंटर एकता ब्लड बैंक बिलासपुर, संपर्क सूत्र अनिल अग्रवाल थाना प्रभारी मरवाही 7746044368, आलोक तिवारी हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन संस्थापक 9131525177




