विविध

*बसंतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सुनसान मकान से 10 लाख की चोरी के मामले में 24 घण्टे में आरोपियों की गिरफ्तारी*

 

 

क्राइम रिपोर्टर-मुदस्सर✍

*●राजनांदगांव::–* ज़िला के नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सम्बद्ध बसन्तपुर थाना क्षेत्र में प्रार्थी सुमित सेठिया पिता स्व0 उत्तम चंद सेठिया उम्र 40 वर्ष निवासी महंत ने विगत 25 फरवरी को रिपोर्ट लिखाई कि प्रातः 04:00 बजे इसकी सूने मकान में अज्ञात चोर द्वारा घर का दरवाजा तोड़ कर आलमारी में रखी नौकरानी एवं सोने के आभूषण जुमला कीमती 9,50,000/रुपए की चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में क्राइम क्रम 73/2024 धारा 457,380 भादवि0 पंजीबद्ध कर आरंभ में लिया गया एवं प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राजनांदगांव एसपी -मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के निर्देशन में एएसपी- राहुल देव शर्मा, सीएसपी-अमित पटेल व थाना प्रभारी थाना बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन एवं विवेचना अधिकारी सउनि. डेजलाल माण्डले एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा व उनकी सायबर टीम राजनांदगांव के साथ विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण एवं घटना स्थल के आप-पास लगे सीसीटीव्ही0 फुटेज को खंगाला गया। जिसमें तीन अज्ञात आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का मारूती स्वीफ्ट, कार जिका रजिस्ट्रेशन नंबर DL9C होना पाये जाने से उक्त संदिग्ध वाहन के संबंध में, जिले के समस्त टोल प्लाजा को चेक किया गया। जो उक्त वाहन को सीसीटीव्ही अवलोकन पर रायपुर, दुर्ग की तरफ से राजनांदगांव आना पाया गया। वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशन पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ प्रदेश के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को नाकाबंदी हेतु सूचित कराया गया तथा अज्ञात आरोपीगणों के पतासाजी हेतु जिला दुर्ग के कुम्हारी एवं रायपुर व बिलासपुर के मध्य में लगे टोल प्लाजा में लगे सीसीटीव्ही0 कैमरा का अवलोकन करने पर आरोपीगण घटना में प्रयुक्त कार जिला कबीरधाम की तरफ जाने की जानकारी मिली थी। थाना बोड़ला जिला कबीरधाम के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा नाकेबंदी के दौरान मामले में आरोपीगण घटना में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का मारूती स्वीफ्ट कार क्रमांक DL9CAL4079 को छोडकर, मामले में चोरी की मशरूका को साथ लेकर फरार हो गये थे। जो आरोपी के वाहन नंबर के आधार पर कबीरधाम पुलिस की जानकारी के आधार पर तत्काल थाना बसंतपुर व सायबर की टीम गठित कर मण्डला, जबलपुर की ओर आरोपी के होने की अंदेशा पर जबलपुर जी0आर0पी0 को सूचना दी गई जो बताये गये संदेहियों के हुलिया के आधार पर जी0आर0पी जबलपुर द्वारा तीन संदेहियों को पकडा गया। जो राजनांदगांव पुलिस तत्काल मौके पर जबलपुर रेल्वे पहुॅचकर संदेहियों की शिनाख्त की गई व आरोपियों की पहचाना बसंतपुर थाना में चोरी के मामले में होना पाया गया।

 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी थाना बसंतपुर सत्यनारायण देवांगन, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा प्रभारी सायबर सेल, सउनि डेजलाल माण्डले, प्र0आर0 शंभूनाथ द्विवेदी, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कमल किशोर यादव सायबर सेल से प्र0आर0 अनित शुक्ला, हेमंत साहू, अवध किशोर साहू, हरिश ठाकुर, दीपक जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी :- 01. राजा खान पिता सफदर खान उम्र 25 साल निवासी कबूलपुरा थाना कोतवाली जिला

 

बदायू (उ0प्र0)

 

02. बिलाल खान उर्फ फिरोज खान पिता खिलाफत उर्फ लियाकत खान उम्र 24 साल निवासी

 

मल्लूपुरा 224 नंबर थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर

 

03. शाहरूख खान पिता नन्हे खान उम्र 24 साल निवासी मोहल्ला सौदा सौथा के पास बदायू, थाना कोतवाली (उ0प्र0)

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button