कबीरधाम विशेष

भगवामय हुआ पंडरिया, नगर को सजाने में रात भर लगे है युवा

 

*भगवामय हुआ पंडरिया, नगर को सजाने में रात भर लगे है युवा*

*पंडरिया _चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 हिंदू नववर्ष हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मानने के लिए हिन्दू युवा साथी पूरे जोरों से लगे है। इस वर्ष हिन्दू नववर्ष 22 मार्च को पड़ेगा जो नवरात्रि के प्रथम दिन मनाया जाता है, हिन्दूओ का नववर्ष अपने आप में प्रकृति परिवर्तन कर समाज में नए उमंग व

 

उत्साह लाता है,हिंदू नव वर्ष के वर्तमान में नेतृत्व कर रहे सुमीत तिवारी ने बताया कि पिछले 3 वर्षो से युवा साथी के साथ मिलकर इस आयोजन को हम मेहनत कर बढ़ाते जा रहे है इस बार का आयोजन पिछले वर्ष से 2 गुना अच्छा और बृहद आयोजन होगा,जिसमे विराट झाकी के साथ विशाल पद यात्रा शोभायात्रा के रूप में निकलेगी मातृ शक्ति कन्या शक्ति सभी निर्धारित ड्रेस कोड में इस आयोजन में भाग लेंगे नगर के साथ साथ गांवों में भी आग्रह किया गया है की सभी समाज ग्राम के लोग सुबह ग्राम में नववर्ष मना कर शाम को इस विशाल रैली में शामिल होवे, नगर भ्रमण कर मां भारती की आरती व श्री राम जी की आरती से यह आयोजन सफल होगा, नगर में सभी हिंदू समाज दुकान आदि से सहयोग लेकर यह अयोजन को पूर्ण किया जाता है,नगर के भगवा झंडा तोरण लगाने में बड़े बड़े खंभे व छतों में जाकर युवा साथी काम कर रहे है मुख्य रूप से युवा साथी जिसमे तेज प्रकाश तिवारी, अपेंद्र चौबे,मृगेंद्र राजपूत, आनद चंद्रसेन,किशन पाठक,राज राजपूत, पप्पू हलवाई,दिव्यांश शर्मा, तनिष्क तिवारी, महेंद्र सिंह ठाकुर,निखिल सोनी,मनीष यादव,जय देवांगन,विकास यादव,धीरज सिदार,आकाश यादव रात भर मेहनत कर अपनी भूमिका निभा रहे है*

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button