छत्तीसगढ़

शराब के नशे में शराब से भरी ट्रक चलाकर आ रहे ड्राइवर से जोरापारा के पास शराब से भरी ट्रक अनियंत्रित हो जाने से पलट गई पुलिस मौके में पहुंचकर कोई लूटपाट ना करें पुलिस रखवाली करती रही

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
तखतपुर
शराब के नशे में शराब से भरी ट्रक चलाकर आ रहे ड्राइवर से जोरापारा के पास शराब से भरी ट्रक अनियंत्रित हो जाने से पलट गई पुलिस मौके में पहुंचकर कोई लूटपाट ना करें पुलिस रखवाली करती रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली शराब दुकान के लिए वेलकम फैक्ट्री कोटा से शराब भरकर ड्राइवर परमेश्वर साहू ट्रक क्रमांक 6380 से लेकर जा रहा था तभी बिलासपुर जिला अन्तर्गत थाना तखतपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जोरापारा के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई सड़क में पलटी

 

ट्रक में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि इसमें शराब है तब वहां इकट्ठे हो गए इससे पहले पुलिस को शराब से भरी ट्रक के पलटने की जानकारी 112 को दी गयी जहां संदीप कश्यप और स्टाफ मौके पर पहुंचे जहां आसपास खड़े ग्रामीणों को वहां से हटाया जब ड्राइवर परमेश्वर से पूछताछ की तो वह शराब के नशे में था उसने बताया कि वह वेलकम फैक्ट्री से शराब भरकर मुंगेली शराब दुकान लेकर जा रहा था

*शराब बहती रही*

ग्राम जोरा पारा के पास जब शराब से भरी ट्रक पलट गई तब ट्रक में रखी शराब की बोतलें आपस में टकरा जाने से टूट गई जिसके बाद शराब ट्रक के बाहर बहने लगी और आसपास के लोग बहती हुई शराब को देख कर बोलने लगे *ट्रक ले दारु चुचवात हे*

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button